Posts

Showing posts from June 11, 2025

फेसबुक की उपयोगिता और अपनी सुरक्षा पर एक नजर

Image
फेसबुक एक विश्व प्रसिद्ध सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना मार्क जुकरबर्ग और उनके हार्वर्ड विश्वविद्यालय के सहपाठियों द्वारा 4 फरवरी 2004 को की गई थी। प्रारंभ में यह केवल हार्वर्ड के छात्रों के लिए उपलब्ध था, लेकिन इसकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी कि यह जल्द ही पूरी दुनिया में फैल गया। जितनी तेजी से फेसबुक की उपयोगिता बढ़ी है उतनी ही तेजी से इससे संबंधित फ्रॉड भी बढ़ें हैं। तो आइए आज हम फेसबुक की उपयोगिता, खाते की सुरक्षा मापदंड, फेसबुक पर क्या साझा करें क्या ना साझा करें , को समझते हैं। फेसबुक का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना और संवाद करने में मदद करना है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ उपयोगकर्ता अपने विचार, तस्वीरें, वीडियो, लिंक, और अनुभव साझा कर सकते हैं। साथ ही वे अपने दोस्तों, परिवारजनों और परिचितों से संपर्क बनाए रख सकते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। फेसबुक पर हर उपयोगकर्ता को एक व्यक्तिगत प्रोफाइल मिलती है जिसमें वह अपनी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो, शिक्षा, कार्य, आदि जोड़ सकता है। उपयोगकर्ता “फ्रेंड रिक्वेस्ट” के माध्यम से दूसरों को जोड़ सकते हैं और “टाइमल...